सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़कों के किनारे अतिक्रमण को लेकर एसडीएम बिक्रमगंज दिलीप कुमार ने सख्ती दिखाई है। एक माह में दूसरी बार दिनारा पहुंचे एसडीएम ने शुक्रवार को अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा की। इससे पहले वह एक अगस्त को दिनारा पहुंचे थे और अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। एसडीएम ने अधिकारियों को सड़क किनारे अतिक्रमण चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर हटाने तथा दोबारा अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों व आम लोगों से सड़क किनारे अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...