सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: दिनारा, एक संवाददाता। रोहतास जिले के प्रमुख प्रखंडों में शामिल दिनारा अंचल कार्यालय कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। इसका असर कार्यालय के दैनिक कामकाज पर पड़ रहा है और आम लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। करीब 60 साल पहले स्थापित इस अंचल में 22 हलके हैं, लेकिन राजस्व कर्मचारियों की संख्या महज नौ है। वहीं, लिपिकों और ऑपरेटरों के कई पद खाली हैं। ऐसे में भूमि संबंधी कार्यों से लेकर प्रमाणपत्र बनाने तक की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...