Sasaram News: दावथ और कोआथ में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
सासाराम, सितम्बर 5 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। दावथ प्रखंड और नगर पंचायत कोआथ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ और दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों और घरों में लड्डू गोपाल की झांकी सजाकर आधी रात भगवान कृष्ण के जन्म पर पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर और श्रीकृष्ण मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइट, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के बाद विशेष पूजा और महाआरती हुई। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलेभर में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्रभु श्रीकृष्ण की हुई आराधना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.