Sasaram News: दशहरा पर भी नहीं मिला वेतन, आठ माह से बकाया राशि के इंतजार में डीआरडीए कर्मी
सासाराम, अक्टूबर 16 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के कर्मियों को आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। दशहरा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई है। बच्चों की पढ़ाई, मकान का किराया और परिवार के रोजमर्रा के खर्च पूरे करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मियों ने दो दिन पूर्व उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें विभाग से बातचीत कर भुगतान कराने का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.