सासाराम, अगस्त 13 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। दरिहट थाना क्षेत्र के दरिहट गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर में गृहभेदन कर नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह घरवालों को हुई। पीड़ित आमोद यादव ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे और तीन कमरों के ताले तोड़कर चोरी की। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जेवरात व नकदी समेत लाखों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...