Sasaram News: थाना परिसर की हाईमास्ट लाइट महीनों से खराब, अंधेरे में परेशानी
सासाराम, अगस्त 20 -- Sasaram News: संझौली, एक संवाददाता। थाना परिसर के बाहर सांसद निधि से स्थापित हाईमास्ट लाइट खराब होने के कारण रात में थाना परिसर और आसपास का क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। काराकाट लोकसभा क्षेत्र की स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस लाइट की स्थापना कराई गई थी। लाइट खराब रहने से रात में थाना आने-जाने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि लाइट खराब होने के बाद रात में परिसर में अंधेरा रहता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से हाईमास्ट लाइट की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लाइट ठीक होने से रोशनी के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.