सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: डेहरी। तिलौथू थाना क्षेत्र के चंदनपुरा-तिलौथू मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शाहबाज अंसारी (15 वर्ष), अरबाज अंसारी और सोमू कुमार के रूप में हुई है। शाहबाज और अरबाज कोडर गांव के रहने वाले हैं, जबकि सोमू चंदनपुर गांव का निवासी है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल सोमू को सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक के कारण हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...