सासाराम, जुलाई 1 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवादाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा पुल के समीप मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि सड़क पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...