Sasaram News: तुलसीदास के काव्य में लोकमंगल की भावना : डॉ. राजेश
सासाराम, अगस्त 21 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी, भगवती विहार मोरसराय में भक्तिकाल के प्रतिनिधि कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने की। समारोह का शुभारंभ तुलसीदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अकादमी के निदेशक डॉ. राजेश नारायण सिंह ने कहा कि तुलसीदास के काव्य में भारतीय जीवन के आदर्शों की झांकी मिलती है। उनके साहित्य में हृदय की विशालता, विचारों की श्रेष्ठता और लोकमंगल की भावना स्पष्ट दिखाई देती है। बहुजन हिताय उनके साहित्य का मूल उद्देश्य रहा है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सस्वर मानस-गान प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: तुलसीदास के काव्य में लोकमंगल की भावना : डॉ. राजेश प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.