सासाराम, अक्टूबर 26 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। रोहतास के प्रसिद्ध तुतला भवानी धाम में इस बार महोत्सव का रंग कुछ खास होगा। पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे इस धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से तुतला भवानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव पर विभाग 35 लाख रुपये खर्च करेगा। लोक गायिका कल्पना पटवारी समेत चर्चित कलाकारों की प्रस्तुति को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। उनकी गायकी का आनंद लेने के लिए लोग बेसब्री से महोत्सव का इंतजार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...