Sasaram News: तुतला भवानी धाम में चुनरी महोत्सव का आगाज
सासाराम, अगस्त 22 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। हलवाई समाज तिलौथू के तत्वावधान में शनिवार को तुतला भवानी धाम परिसर में मां तुतला भवानी चुनरी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के दौरान बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बच्चों की झांकी ने देशभक्ति का संदेश दिया। वहीं राम-सीता के रूप में सजे बच्चों ने मर्यादा, संस्कार और भारतीय संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.