Sasaram News: तीन साल से फरार विवाहिता दिनारा से बरामद, चला रही थी ब्यूटी पार्लर
सासाराम, सितम्बर 7 -- Sasaram News: दिनारा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रेमी के साथ तीन साल से फरार चल रही विवाहिता को नटवार थाना पुलिस ने दिनारा से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विवाहिता दिनारा ब्लॉक के समीप पहचान छिपाकर ब्यूटी पार्लर चला रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने रविवार को छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया। सोमवार को पुलिस ने विवाहिता को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया। नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि एक अगस्त 2023 को विवाहिता के पति ने पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल रहा था। हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विवाहिता दिनारा ब्लॉक के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.