सासाराम, अगस्त 17 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फरार दो अन्य आरोपितों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाकर उन्हें पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। इस संबंध में सहायक थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महुली निवासी गोरख पाल पिता स्व. नगीना पाल के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। वहीं, पांजर निवासी मंटू सिंह पिता कृष्णा सिंह को इश्तेहार का तामिला कराया गया। बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे बभनी निवासी शेषनाथ कहार, पांजर निवासी फुलेश्वर पासवान और कुसमी टोला निवासी लाल बिहारी सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने क...