Sasaram News: तीन नवंबर को सासाराम आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। स्थानीय पटेल धर्मशाला के सभागार में शनिवार को जनता दल यूनाइटेड की जिला इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने की। बैठक में करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह और नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में तीन नवंबर को पटेल जयंती के अवसर पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के सासाराम आगमन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने कहा कि रोहतास जिले में निशांत कुमार का यह पहला आगमन होगा। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिला इकाई ने उनके भव्य स्वागत और कार्यक्रम को यादगार बनाने का निर्णय लिया है। करगहर विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री होने के साथ पार्टी के प्रमुख नेता भी हैं। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.