Sasaram News: तीन घरों में हुई चोरी, ग्रामीणों में दहशत
सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अलग-अलग गांवों में तीन घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बांक निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार के साथ सो गए थे। रात करीब दो बजे नींद खुली तो घर का बाहरी दरवाजा खुला मिला। घर में रखे मां के बक्से की जांच की तो वह गायब था। बक्से में सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र व चांदी की पायल रखी थी। बाहर निकलने पर पता चला कि बगलगीर मजहरूल अंसारी के घर से भी करीब 140 ग्राम चांदी के गहने चोरी हुए हैं। शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर चोरी गया टूटा बक्सा मिला। वहीं, बिहारी बिगहा निवासी चंदन सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.