Sasaram News: तिलौथू में 131 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: डेहरी। तिलौथू पुलिस ने शनिवार को शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 131 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बूढ़ी माई घाट के समीप स्थित श्मशान घाट में की। थानाध्यक्षा शुभम कुमार दास ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। श्मशान घाट में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। बरामद शराब में किंगफिशर, ब्लाइंड ब्राइट और आईकॉनिक ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। बताया कि धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नकली अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, वाहन चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.