सासाराम, अक्टूबर 15 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तिलौथू खंड इकाई की ओर से विजयादशमी के अवसर पर भव्य पथसंचलन और उत्सव का आयोजन किया गया। घोष वादन के साथ पथसंचलन बावुगंज खेल मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्ग होते हुए गोलाबाजार पहुंचा। इसके बाद सामुदायिक अस्पताल के आगे से तिलौथू-चंदनपुरा सड़क होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Nawada News: विजयादशमी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...