सासाराम, अक्टूबर 2 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। रुपैठा में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने पंचायत सरकार भवन की नाली चार माह में ही ध्वस्त हो गई। भवन के चारों ओर पानी निकासी के लिए बनाई गई नाली के टूटने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह ने बताया कि भवन मार्च 2026 में पंचायती राज विभाग को हैंडओवर किया गया था। उन्होंने मामले की शिकायत भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों से किए जाने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...