सासाराम, जुलाई 6 -- Sasaram News: अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। भाजपा मंडल अकोढ़ीगोला उत्तरी की ओर से ग्राम तेतराढ़ में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। बैठक में संगठन विस्तार, प्रशिक्षण और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह और जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी ने डॉ. मुखर्जी के योगदान तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने पंचायत स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने और प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल के सदस्यों ने मनाई डॉ़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती इ...