सासाराम, अक्टूबर 30 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित शाहाबाद महोत्सव-2026 में पर्यावरणविद् डॉ. राजेश नारायण सिंह की पुस्तक शाहाबाद: वीर प्रसूता का मौन रुदन का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पुस्तक का लोकार्पण किया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, सांसद सुधाकर सिंह, विधायक राजीव रंजन सिंह और प्रकाश चंद्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...