सासाराम, अगस्त 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए समाजसेवी एवं स्वच्छता आइकॉन डॉ. मधु उपाध्याय ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय तकिया के 50 छात्र-छात्राओं को हिंदुस्तान ओलंपियाड में सहभागिता के लिए गोद लिया है। उनकी इस पहल से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बताया जाता है कि शनिवार को डॉ. मधु विद्यालय पहुंचीं और चयनित बच्चों के बीच हिंदुस्तान ओलंपियाड के फॉर्म वितरित किए।

प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरणा इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रतिभा किसी वर्ग, आर...