Sasaram News: डेहरी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में तेजी लाएं : डीएम
सासाराम, सितम्बर 5 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने डेहरी में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माण में अनावश्यक विलंब पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही शहरी क्षेत्रों में निर्बाध पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने और जिन वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा, वहां जल्द आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Sasaram News: मत्स्य योजनाओं को गति दें, पात्र लाभुकों तक पहुंचे लाभ : डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.