Sasaram News: डेहरी में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन
सासाराम, अक्टूबर 7 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डेहरी में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक से निकला जुलूस थाना मोड़ होते हुए कर्पूरी चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों से इलाका गूंजता रहा। प्रदर्शन में महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता अशोक सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की हर साजिश का महागठबंधन सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध करेगा। यह भी पढ़ें- सुपौल: सड़क पर उतरा आईएनडीआईए गठबंधन, मोदी-शाह व सीईसी का पुतला फूंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.