Sasaram News: डेहरी-नासरीगंज पथ पर बालू लदे वाहनों का कहर, चार माह में पांच हादसे
सासाराम, अक्टूबर 6 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी-नासरीगंज मुख्य सड़क पर बालू लदे भारी वाहनों का अनियंत्रित परिचालन लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। दरिहट थाना क्षेत्र में पिछले चार माह में बालू लदे वाहनों से जुड़ी करीब पांच सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ घटनाओं में लोगों की जान भी गई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और ओवरलोड वाहनों के परिचालन से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.