Sasaram News: डुमरा हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित ओम प्रकाश शर्मा उर्फ नन्हक शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी एसडीपीओ संजीव कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो सहयोगियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। हालांकि, मुख्य आरोपित घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसकी तलाश करते हुए शिवसागर बाजार से उसे गिरफ्तार किया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.