सासाराम, अगस्त 12 -- Sasaram News: सासाराम। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) रजनीश कुमार उपाध्याय ने बच्चों को सफलता के गुर बताए। बताया जाता है कि विद्यालय के बच्चे बुधवार को डीपीओ कार्यालय पहुंचे और डीपीओ से मुलाकात की। इस दौरान डीपीओ ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, जिज्ञासा और भविष्य के बारे में पूछा। साथ ही उन्हें सफलता के मूलमंत्र बताए। डीपीओ से मिलकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने पढ़ाई व भविष्य को लेकर कई सवाल पूछे। डीपीओ ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...