सासाराम, अक्टूबर 22 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद ने गुरुवार को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत तिलौथू प्रखंड में स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालय के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण व मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हुरका में रंग-रोगन और मरम्मत कार्यों की स्थिति देखी गई। वहीं, प्राथमिक विद्यालय नयागांव चितौली में फर्श की मरम्मत और रंग-रोगन से संबंधित योजना की समीक्षा की गई। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को सभी चयनित योजनाओं का निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और तय समय सीमा में कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...