सासाराम, नवम्बर 14 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। महापर्व छठ के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 नवंबर को डीडीयू से गया के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव चंदौली, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू स्टेशनों पर होगा। पहली ट्रेन डीडीयू से सुबह नौ बजे और दूसरी दोपहर डेढ़ बजे प्रस्थान करेगी। डीडीयू के पीआरओ सरस्वती चंद्र ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यह भी पढ़ें- Gaya News: गया से पटना, चेन्नई और हावड़ा के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें इसके लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139, एनटीईएस या रेलवन ऐप का उपयोग कर सकते ...