सासाराम, नवम्बर 10 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन की पहल जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को डीएम दीपक कुमार मिश्र ने दैनिक साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत 10 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। इस दौरान कई मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साक्षात्कार के दौरान रामदुलार चौधरी, मोती शर्मा, एसकेएनएस एंड संस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड सासाराम के निदेशक ओमप्रकाश सिंह तथा नोखा प्रखंड के सिसरित गांव के ग्रामीणों समेत अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...