सासाराम, सितम्बर 30 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को दैनिक साक्षात्कार के दौरान डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने 14 आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ मामलों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेज दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दैनिक साक्षात्कार में स्वामी भरतभूषणानन्द जी गीताघाट मंदिर सासाराम, मृत्युंजय पाठक, मनोज कुमार, अरुण पाण्डेय, प्रमोद कुमार, पुतुल तांती, चन्द्रधन तांती, पवन हरिशरण, आकाशदीप आदि ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्राप्त आवेदनों को अ...