सासाराम, सितम्बर 9 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बुधवार को कोचस प्रखंड के भड़सरा स्थित मत्स्य बीज हैचरी का निरीक्षण किया। उन्होंने हैचरी में मत्स्य बीज के उत्पादन, पालन-पोषण और वितरण की व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज का अधिक से अधिक उत्पादन कर जिले के मत्स्य पालकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डीएम ने कोचस में विभिन्न योजनाओं का लिया जायजानिरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हैचरी की व्यवस्थाएं बेहतर रखने और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रगतिशील मत्स्य कृषक रवि रंजन कुमार द्वारा राज्य योजना के तहत संचालित हैचरी की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य बीज की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता, जल की उ...