सासाराम, अगस्त 11 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में मंगलवार को जिले के छह फरियादियों ने डीएम दीपक कुमार मिश्र के समक्ष शिकायतें रखी। कार्यक्रम में बिजली आपूर्ति, शौचालय प्रोत्साहन राशि, वृद्धजन पेंशन, भूमि बंदोबस्ती और सड़क निर्माण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जांच और कार्रवाई के बाद कई मामलों में आवेदकों को वास्तविक लाभ मिल चुका है, जबकि कुछ मामलों में प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...