Sasaram News: डीएम ने आठ मामलों में दिए कार्रवाई करने के निर्देश
सासाराम, अगस्त 3 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आठ फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही मामले में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। आवेदक पंकज कुमार, महेंद्र पांडेय, संध्या कुमारी उर्फ देवी, भदेश्वर सिंह, धनजी सिंह, पारस चौरसिया, प्रभाकर कुमार, गिरीश मिश्रा, संजय पासवान ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा। आवेदनों में भूमि विवाद, सिंचाई, कृषि, सहकारिता, पुलिस प्रशासन तथा प्रखंड एवं अंचल स्तर से जुड़े विभिन्न मामले शामिल थे। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.