Sasaram News: डीएम के निलंबन आदेश के 22 दिन बाद भी नहीं सौंपा प्रभार
सासाराम, सितम्बर 21 -- Sasaram News: करगहर, एक संवाददाता। सीडीपीओ रत्ना कुमारी को निलंबित कर तत्काल प्रभार सौंपने के डीएम के आदेश के 22 दिन बाद भी करगहर और दिनारा का प्रभार नहीं सौंपा जा सका है। विभागीय कार्यों में लापरवाही और पोषण ट्रैकर एप पर खराब प्रगति के आरोप में डीएम ने एक सितंबर को रत्ना कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नोखा सीडीपीओ को दोनों जगहों का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद निलंबित सीडीपीओ के कार्यालय में कार्यरत रहने और विभिन्न बैठकों में शामिल होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.