सासाराम, जुलाई 26 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने सदर अस्पताल सासाराम का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों, मॉडल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर का भ्रमण कर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा इलाज की व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मनी कुमारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं, जिस पर डीएम ने सिविल सर्जन को स्पष्टीकरण लेने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं पर फीडबैक लिया और अस्पताल प्रबंधन को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी...