Sasaram News: डीएम के जनता दरबार में आठ शिकायतों का हुआ निष्पादन
सासाराम, नवम्बर 7 -- शिकायतों पर डीएम ने की सुनवाई Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लोक शिकायतों और सेवा शिकायतों के त्वरित निवारण को लेकर शनिवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में सुनवाई की। इस दौरान लोक शिकायत निवारण के तहत प्राप्त द्वितीय अपील के 10 और सेवा शिकायत निवारण के तहत प्राप्त एक प्रथम अपील आवेदन पर सुनवाई हुई। इनमें आठ मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, शेष मामलों में संबंधित लोक प्राधिकारों को अगली निर्धारित तिथि पर अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। सुनवाई के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम एवं डेहरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सासाराम एवं बिक्रमगंज तथा अधीक्षक उपकारा बिक्रमगंज उपस्थित रहे। संबंधित लोक प्राधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.