सासाराम, सितम्बर 29 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर में मंगलवार को डीएम दीपक मिश्रा और एसपी मिस्टर राज ने रोहतास क्लब मैदान स्थित रावण वध स्थल और डालमियानगर खेल मैदान का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने स्थल की स्थिति और आयोजन के दौरान जुटने वाली भीड़ को लेकर जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों स्थलों को आम लोगों की जरूरतों के अनुरूप उपयोग में बनाए रखने को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...