Sasaram News: डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा में मनाया गया संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस
सासाराम, अक्टूबर 24 -- Sasaram News: सूर्यपुरा, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय सूर्यपुरा में शनिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अलाउदीन अजीजी ने की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विश्व शांति व सुरक्षा में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध की विभीषिका के बाद वैश्विक शांति, सुरक्षा और सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की गई थी। उन्होंने संगठन के छह प्रमुख अंगों महासभा, सुरक्षा परिषद, आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, न्यास परिषद, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और सचिवालय की कार्यप्रणाली और योगदान की जानकारी दी। उन्होंने सतत विकास लक्ष्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.