Sasaram News: ट्रेन से गिरकर किशोरी की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
सासाराम, सितम्बर 3 -- Sasaram News: सासाराम/नोखा, हिटी। नोखा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अचेतावस्था में नोखा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरपीएफ थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि पटना-भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस के नोखा स्टेशन से खुलने के दौरान किशोरी ट्रेन से उतरने लगी। ट्रेन के गति पकड़ लेने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज या मोबाइल फोन नहीं मिला है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सासाराम नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात यूडी केस की सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.