सासाराम, नवम्बर 10 -- Sasaram News: सासाराम बुद्धपुर्णिमा एक्सप्रेस में हंगामा कर रहे दो को गिरफ्मार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सोमवार रात्रि बनारस से आ रही बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस से नशे की हालत में दो को गिरफ्तार किया गया। बताया कि ट्रेन के जेनरल बोगी में उनके द्वारा हंगामा किया जा रहा था। महिलाओं द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। ट्रेन के सासाराम पहुंचते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...