Sasaram News: ट्रेन में यात्री का सामान चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 70 हजार का आईपैड बरामद
सासाराम, नवम्बर 6 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की चौकसी के बीच एक शातिर चोर पकड़ा गया है। आरपीएफ डेहरी की टीम ने चिरैला पौथू स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 70 हजार रुपये मूल्य का एप्पल कंपनी का आईपैड, चार्जर और अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपित ने ट्रेन में एक यात्री का सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.