सासाराम, सितम्बर 26 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा बाल के पास राइस मिल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने टोटो ई-रिक्शा से 44.280 लीटर देशी-विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब लदे ई-रिक्शा को जब्त करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बिक्रमगंज की ओर से टोटो से शराब की खेप लाई जा रही है। पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान टोटो चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर ई-रिक्शा को पकड़ लिया। तलाशी में प्लास्टिक की बाल्टी, रस्सी और बोरा के अलावा पेटियों में विभिन्न ब्रांड की देशी माल्टा व अंग्रेजी शराब मिली। गिरफ्तार धंधेबाजों में गोड़ारी नगर निवासी ललन प्रसाद सोनी का पुत्र सूरज कुमार और बिक्रमगंज निवासी ...