सासाराम, जुलाई 21 -- Sasaram News: राजपुर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार के नेतृत्व में टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए नौ पंजीकृत टीबी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से मिनरल, प्रोटीन एवं विटामिन युक्त पौष्टिक आहार के साथ फूड बूस्ट पैकेट वितरित किए गए। प्रखंड स्वास्थ्य सुपरवाइजर मो. बख्तियार अहमद ने बताया कि प्रखंड में वर्तमान में 16 टीबी मरीज उपचाररत हैं। मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने मरीजों को गोद लेकर नियमित पोषण सहायता देने का संकल्प लिया है। वहीं नौ लोगों को फूड बूस्ट पैकेट उपलब्ध कराया।...