Sasaram News: झूठा मुकदमा कर उपभोक्ता को प्रताड़ित कर रहा विद्युत विभाग!
सासाराम, अक्टूबर 28 -- Sasaram News: बिक्रमगंज, निज संवाददाता। विद्युत चोरी के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को लेकर विद्युत विभाग और उपभोक्ता आमने-सामने आ गए हैं। बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के एक उपभोक्ता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच में विद्युत विभाग के आरोपों पर सवाल उठे हैं। डीएम के निर्देश पर एसडीपीओ द्वारा की गई जांच में उपभोक्ता के घर में तीन फेज के बजाय एक फेज का कनेक्शन मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, विद्युत विभाग ने प्राथमिकी को नियमानुसार बताते हुए आरोपों को खारिज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.