Sasaram News: झांसा देकर वृद्ध महिला के सोने के आभूषण उड़ाए
सासाराम, जुलाई 22 -- Sasaram News: डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू के जगदेव चौक स्थित एक्सिस बैंक के पास बदमाशों ने एक वृद्ध महिला को झांसा देकर उसके सोने के आभूषण ठग लिए। पीड़िता बरतनी कुंवर (68), बाबूगंज निवासी, बाजार आई थीं। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें यह कहकर गहने उतारने के लिए कहा कि दिनदहाड़े लूट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने गहने झोले में रखने का बहाना बनाया और चालाकी से झोला बदलकर फरार हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। मामले में अब तक पीड़िता या उनके परिजनों की ओर से थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.