सासाराम, अगस्त 8 -- Sasaram News: नौहट्टा, एक संवाददाता। शनिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। सुबह से तेज धूप और उमस के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक हुई बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया, जिससे किसानों को सिंचाई की चिंता से तत्काल राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...