सासाराम, अक्टूबर 29 -- Sasaram News: सासाराम, नगर संवाददाता। कोचस के न्यू कंचन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक एम. राज ने सख्त कार्रवाई की है। कर्तव्य में घोर लापरवाही के आरोप में गश्ती दल में शामिल एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक बुधन सिंह चम्पिया, सिपाही सोनू कुमार और महिला सिपाही संगीता कुमारी शामिल हैं। रोहतास पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:55 बजे कोचस थाना क्षेत्र के न्यू कंचन ज्वेलर्स में चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के समय कोचस थाने का दोपहर गश्ती दल क्षेत्र में तैनात था। इसके बावजूद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। गश...