सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: परसथुआ, एक संवाददाता। रोहतास और कैमूर जिले में वाहनों की लगातार जांच और जुर्माना लगाए जाने से वाहन चालकों व मालिकों में नाराजगी बढ़ रही है। एक दर्जन से अधिक वाहन मालिकों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के अधिकारी जगह-जगह वाहनों को रोककर जांच के नाम पर भारी जुर्माना लगा रहे हैं। इससे परेशान होकर कई वाहन मालिक एक-एक कर अपने वाहन बंद करने को मजबूर हो रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि महंगाई के कारण पहले ही डीजल-पेट्रोल और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बार-बार जुर्माना लगाए जाने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: खान निरीक्षक के खिलाफ आवेदन ऑटो, पिकअप, सवारी गाड़ी और बस संचालकों का कहना है कि परिवहन विभाग की कार्रवाई के कारण वाहन चलाने में आर्थिक परेशानी बढ़ गई ह...