सासाराम, सितम्बर 25 -- Sasaram News: दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड के मलियाबाग स्थित शगुन मैरेज हॉल में संकल्प जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, सेमारी-मलियाबाग की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। उद्घाटन बीसीओ सीताराम सिंह, जीविका बीपीएम मुन्ना राम, लेखा सहायक सत्येंद्र प्रसाद समेत अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्षेत्रीय समन्वयक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि आमसभा में सालभर के लाभ-हानि का ब्योरा, वार्षिक कार्ययोजना, अनुमानित बजट और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है। अध्यक्ष सबिता देवी व कोषाध्यक्ष निर्मला देवी ने बजट और लाभ-हानि का ब्योरा रखा। उपाध्यक्ष आशाकिरण देवी ने कार्ययोजना व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जीविका दीदियां और कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Madhepura News: आर्थिक विकास में भागीदारी निभाएं ज...