सासाराम, अक्टूबर 23 -- Sasaram News: सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। धान का कटोरा कहे जाने वाले रोहतास जिले में ट्रैक टाइप स्मॉल पैडी कंबाइन हार्वेस्टर की मांग बढ़ गई है। किसानों की जरूरत को देखते हुए कृषि विभाग को पहली बार इस आधुनिक कृषि यंत्र का लक्ष्य मिला है। हालांकि, जिले को केवल एक हार्वेस्टर का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जबकि इसके लिए करीब 30 किसानों ने आवेदन किया है। ऐसे में लाभुक किसान का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 3.20 लाख रुपये, जबकि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत, अधिकतम चार लाख रुपये तक अनुदान देने का प्रावधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...